7 फ़रवरी 2016

यूथ हॉस्टिल सभागार का नाम स्व. प्रताप चन्द्र जैसवाल की स्मृति में रखा जाये

दैनिक जागरण के न्‍यूज एडीटर आनंद शर्मा ,साहित्‍य सेवी डा त्रिमोहन तरल किये गये सम्‍मानित

आगरा: सामाजिक एवं राजनीति से सीधे तौर पर जुडे रह कर आगरा के जनजीवन में अपनी खास पहचान रखते हुए पांच दशक तक आगरा के जन जीवन में अपनी जीवंत पहचान रखने वाले स्‍व प्रताप चन्‍द्र जैसवाल को उनके मित्रो, पुराने साथियों ओर सामाजिक सक्रिय जनों के द्वारा शनिवार को यूथ हॉस्‍टिल में आयोजित ‘स्‍मृति एवं सेवा सम्‍मान’ कार्यक्रम में भावांजलियों के माध्‍यम से याद किया गया।इसी अवसर पर पूर्व विधायक डा अनुराग शुक्‍ला के प्रस्‍ताव पर यूथ हॉस्‍टिल सभागार का नाम स्‍व जैसवाल  की स्‍मृति..में रखवाने का प्रस्‍ताव पर सहमति की गयी। संचालक हरीश सक्‍सेना ‘चिमटी’ने सभागार की बदइंतजामी को दूर करने और स्‍व जैसवाल की स्‍मृति में कुछ ठोस काम करने का मामला उठाया था।राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ के महानगर संघ प्रमुख विजय गोयल और भाजपा के विरष्‍ठ नेता पुरुषोत्‍तम खंडलेवाल ने आश्‍वस्‍त किया अगर यूथ हॉस्‍टिल की व्‍यवस्‍थायें उच्‍चीकृत करवाने को प्रयास किया जायेगा।

समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व केन्‍द्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन ने कार्यक्रम के मुख्‍यातिथि के रूप में बोलते हुए कहा कि वह स्‍च्‍छ छवि की राजनीति के पर्याय थे। उनके समानस्‍च्‍छ छवि के व्‍यक्‍तियों की आज के दौर में खलने वाली कमी है। वरिष्‍ठ एडवोकेट श्री अचल कुमार शर्मा ने कहा कि वह सादगी और समर्पित व्‍यक्‍ति थे ,खामोशी के साथ परोपकारों के कार्योंमें जुटे रहते थे । पूर्व विधायक अनुरागशुक्‍ला ने कहा कि श्री जैसवाल एक मानवीय भावनाओं से ओतप्रोत इंसान थे। कार्यक्रम के अध्‍यक्ष डा एम सी गुप्‍ता ने कहा कि मौूदा दौर में अगर परवार में बच्‍चों को संस्‍कारी बनाये जान का दायित्‍व ही निभा लिया जाये तो  यह भी एक बडी उपलब्‍ध होगी।इस अवसर पर ‘प्रताप चन्‍द्र जैसवाल स्‍मृति समिति , आगरा’ के द्वारा आगरा कॉलेज के अंग्रेजी विभाग के डा त्रिमोहन तरल को शिक्षा क्षेत्र में तथादैनिक जागरण के सीनियर न्‍यूज एडीटरश्री आंनंद शर्मा को पत्रिकारिता क्षेत्र में रहे उनके योगदान के लिये सम्‍मानित किया गया।

इस अवसर पर प्रख्‍यात कवि प्रताप दीक्षित, डा शशि तिवारी, डा मधुरिमा शार्मश्, अशोक राठी, डा श्री भगवान शर्मा,मदन गर्ग, संजय राय गुप्‍ता,राजीव सक्‍सेना, शलभ भारती, बांकेलाल महेश्‍वरी, राजेश जैसवाल, राजकुमार रंजन,पत्रकार आदर्श ननदन गर्ग,ब्रजेश सिह बच्‍चन सिह सिकरवार आदि विचार व्‍यक्‍त करने वालों में शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन श्री हरीश सक्‍सेना चिमटी के द्वारा किया गया।