8 फ़रवरी 2016

साईबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज होने बावजूद आगरा पुलिस उदासीन

आगरा: कम्‍प्‍यूटर और इंटरनेट के बढते उपयोग से जहां सुविधा बढी हैं,वहीं जालसाजी और ठगी भी ।पुलिस को इस चुनौती के लिये तैयार करने को तमाम कवायदें अब तक होती रही किन्‍तु बेअसर ही साबितहुई हैं। कम से कम  म न. 8/63 भैंरों बाजार निवासी श्री चुर्तभुज सहाय पुत्र स्‍व राम किशन का तो अनुभव यही है। उन्‍हों ने थाना छत्‍ता में अपने एटी एम कार्ड से धन निकाले जाने की रिपोर्ट 28 जनवरी दर्ज करवायी हुई है। कार्ड गायब करने वाला अब तक 46 हजार रुपये
तो गयाब कर ही चुका है साथ ही अब तक मोबाइल पर यह भी सलाहा देतारहा था कि खामोश घर बैठो जब पैसे हो जायेंगे तब लौटा देगा।अब एक कदम और आगे बए कर कह रहा है कि तेरीसैलरी  कब एकांऊंट में आरही है। जल्‍दी भिजवा तभी तो तुझे तेरा पैसा तेरे ही एटी एम कार्ड से निकाल कर वापस करूंगा।

श्री सहाय नगर निगम के कर्मचारी हैं,निगम परिसर की स्‍टेट बैंक में उनका एकऊंट है।।जबकि कार्ड ख्‍खेने की घटना उनके निवास के आसपास हुई थी ,इस लिये उन्‍हे थाना छत्‍ता में रिपोर्ट दर्ज करवानी पडी। जिस नम्‍बर से उन्‍हे करीब छै बार फोन आये हैं,वह भी पुलिस को दे दिया है।किन्‍तु उनकी रिपार्ट पर साइबर क्रिनल के विरुद्ध कार्रवाही तो दूर पुलिस के द्वारा पूछ ताछ प्रक्रिया तक शुरू नहीं हो सकी है।

अपने को असाय मानरहे श्री सहाये की समझ से परे है कि जब वह मोबाइल फोन नम्‍बर तक उपलब्‍ध करवाचुके तब भी पुलिस कुछ नहीं कर सी है।