आपने शायद ही सुना हो कि हवा भी पानी की तरह बोतल में बिकती हो। किन्तु यह सत्य है। चीन के बड़े शहरों में वायु में भारी प्रदूषण होने के कारण पैसे वाले चीनी लोग बोतलबंद हवा खरीद रहे हैं। और इसे बेच रहे हैं ब्रिटेन के 27 साल के युवा लियो डे वाटस। 580 मिली लीटर साइज के कांच के जार में बंद प्रदूषण रहित हवा को बड़ी आसानी से वाटस अच्छी कीमत में आसानी से बेच रहे है। एक जार की कीमत 7800 रुपये बताई जाती है।
