26 फ़रवरी 2016

भारतीय कंपनियां भी इस्लामिक स्टेट को हथियार बनाने का सामान सप्लाई करती हैं

इस्लामिक स्टेट IED बनाती है इस सामान से 

कंफ्लिक्ट आर्मामेंट रिसर्च (CAR)  द्वारा हाल ही में की गई एक  रिसर्च से ऐसी जानकारी मिली है कि भारत, टर्की , ब्राजील और अमरीका सहित  20 देश इस्लामिक स्टेट को हथियार बनाने के लिए सामान सप्लाई करते हैं। यह अध्यन यूरोपीय यूनियन के कहने पर किया गया था। वेबसाइट पर प्रकाशित रिसर्च  रिपोर्ट में  दुनिया की  लगभग 51 कंपनियों के नाम दिए गए हैं जोकि इस्लामिक स्टेट संगठन को हथियार निर्मित करने का सामान सप्लाई करते है। इस लिस्ट में भारत की सात कंपनियों के भी नाम हैं।जो भारतीय कंपनियां इस लिस्ट में हैं उनके नाम हैं ,राजस्थान एक्सप्लोसिव्स, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स, आइडियल इंडस्ट्रियल एक्सप्लोसिव्स,गल्फऑइल कॉर्पोनेशंस, सोलर इंडस्ट्रीज, प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स,चामुंडी एक्सप्लोसिव्स।