23 फ़रवरी 2016

फीस नही देनी होगी सरकारी कॉलेजों में अनुसूचित जाति छात्रों को - शिवराज

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि  अगले शैक्षणिक सत्र से सरकारी कॉलेजों में अनुसूचित जाति के छात्रों से शुल्क नहीं  लिया जाएगा। उन्होंने कहा  कि तकनीकी और मेडिकल कॉलेजों में भी  अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए  शुल्क भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।मुख्यमंत्री  ने दो पुरस्कारों की घोषणा भी की। संत रविदास कर्मठ  उद्यमी पुरस्कार  पांच लाख रुपये अनुसूचित जाति के सफल उद्यमियों को प्रदान किया जाएगा ।