इंडिया राइजिंग ने विश्व प्रसिद्ध ताज सिटी के प्रति की अपना दायित्व निभाते हुए सफाई , जागरूकता व सौंदर्यकरण के अभियानों की अपनी श्रृंखला को आगे बढाते हुए कैन्ट स्टेशन आउटर क्षेत्र में अभियान चलाया। कैन्ट स्टेशन का नाम ताज देखने आने वाले दुनिया भर के टूरिस्टों में शायद ही कोई ना जनता हो। स्टेशन के आस पास का छेत्र बाहर से आने वाले लोगों के लिए शहर की पहली इमेज़ होती है। यहाँ से गुजरने वाले दिल्ली - मुंबई रेल मार्ग से हर दिन सैकड़ों सवारी रेल गाडियां गुजरती हैं जिनमे से बहुत सी रेल गाडियां सिग्नल न मिलने के कारण कैंट स्टेशन के इस आउटर क्षेत्र में रुकती रहती हैं. यहाँ फ़ैली बहुत सारी गन्दगी व कचरा यात्रियों के सामने ताज सिटी की अत्यंत ही अशोभनीय तस्वीर पेश करते हैं..
अतः टीम ने उक्त क्षेत्र की रेल पटरी के आस पास की व सडकों पर फ़ैली गन्दगी को साफ़ किया तथा भद्दी व बदरंग दीवारों पर से पोस्टर छुडा कर रंग रोगन कर के उन्हें संवारा. इस दौरान टीम द्वारा बस्ती के नागरिकों में जागरूकता अभियान भी चलाया गया तथा नागरिकों को स्वच्छ रहने व अपने आस पास स्वछता रखने के तमाम फायदे बताये गये.
अभियान में नगर आयुक्त इंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नगर निगम की पूरी टीम ने भी अपने साधनों के साथ बढ़ चढ़ कर सहभागिता की जिसका नेतृत्व सेनेटरी इन्स्पेक्टर पवन कुमार जी ने किया. इस कार्य से प्रभावित हो कर वहा से गुजर रहे राहगीरों ने भी बढ़ चढ़ कर अभियान में भाग लिया.इस कार्यक्रम में इंडिया राइजिंग टीम के सदस्य विशाल गोयल, आरपी सक्सेना, अशोक वर्मा, विमल शर्मा, अनिल कपूर, अमित पाल, सिद्धि कपूर, हरी गहलोत, तरुण गाँधी, अश्वनी शाल्य, संदीप अग्रवाल, उमेश कुमार, अमिताभ गुप्ता, विकास सिंह, विवेक शर्मा, नितिन जोहरी आदि उपस्थित रहे।
