13 फ़रवरी 2016

ओबामा प्रशासन बेचेगा आठ एफ-16 लडाकू विमान पाकिस्तान को

ओबामा प्रशासन ने  पाकिस्तान को आठ एफ-16 लडाकू विमान बेचने की स्वीक्रति दे दी है। भारत ने  अमेरिका के राजदूत रिचर्ड वर्मा को अपना विरोध प्रदर्शित कर दिया है। हलाकि  रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों ही दलों के प्रभावशाली सांसदों द्वारा इसका जबरदस्त विरोध किया गया था। अमरीका इस डील में एफ-16 ब्लॉक  विमान, उपकरण, प्रशिक्षण और साजोसामान से जुडे सहयोग वाली विदेशी सैन्य बिक्री पाकिस्तान को देगा।  बिक्री के संबध में  अधिसूचना पर काम करने के लिए कांग्रेस के पास 30 दिन हैं। ओबामा प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने इस बिक्री को सांसदों की मंजूरी मिल जाने की संभावना पर विश्वाश  जताया है।