नई दिल्ली। जेएनयू घटना के संधर्व में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केज़रीवाल ने अपने ट्वीट में कहा कि एक तरफ दावे किये जा रहे हैं कि जेएनयू छात्र नेताओं ने भारत विरोधी नारे लगाये और विरोधी पार्टियों के दावे हैं कि एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने ऐसा किया। इसकी वास्तविकता पता लगाने के लिए केज़रीवाल ने जिला मजिस्ट्रेट को आदेश दे दिए हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर किसी को आतंकित करने के लिए पुलिस का सहारा ले रहे हैं। किन्तु उन्होंने साफ कहा कि भारत में देशद्रोही गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों को पकड़कर सजा दी जानी चाहिए।
