21 जनवरी 2016

जोधपुर राजघराने का शाही निवास उम्‍मेद भवन पैलेस चुना गया ' वर्ल्ड बेस्ट होटल '

 (होटल उम्मेद भवन पैलेस )
ट्रिपएडवाइजर द्वारा किये गए सर्वेक्षण में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस को विश्व के होटलों में पहला स्थान दिया। यह होटल पहले जोधपुर के राजघराने का शाही निवास था। इस महल के डिज़ाइन बनाने वाले थे अंग्रेजी वास्तुकार हेनरी वॉन लैनकेस्‍टर। उम्मीद भवन दुनिया के सबसे बड़े  निजी आवासों में से एक है।1943 में इस महल के निर्माण का कार्य पूरा हुआ था। इसके कुल 347 कमरों में 64 कमरों की देख भाल ताज..
होटल्‍स ग्रुप करता है। यहाँ रुकने के लिए कमरे का औसत किराया 50 हजार रुपये प्रति दिन है। दूसरे स्थान पर रहा कम्बोडिआ का शिन्ता मणि रिसोर्ट। इटली के सोरेंटो स्थित बेलेव्यू सिरेन को मिला तीसरा स्थान।