21 जनवरी 2016

ताजमहल को निशाना बनाये जाने की हसरत रखने वाला हुआ फरार

--तमिल नाडू से पेशी के लिये लखनऊ ले जाया जा रहा था

आगरा: ताजमहल के लिये खतरनाक हो सकने की पहचान वाला आतंकवादी गुरूवार को पुलिस
हिरासत से उस समय भाग निकला जबकि उसे तमिल नाडू के वेलूर जनपद से पुलिस की हिरासत में रेलवे मजिस्‍ट्रट की आदालत में पेश करने के लिये रेल से लखनऊ ले जाया जा रहा था। हथकडियां बंधी होने के बावजूद उसने चलती ट्रेन से उस वक्‍त डलांग लगाई जबकि रेल गाडी (राप्‍ती सागर एक्‍सप्रेस) देश के सबसे बडे रेलवे यार्डों में शामिल इटारसी रेलवे जंग्‍शन के यार्ड में प्रवेश करने वाली थी।गत मध्‍य रात्रि को घटी इस घटना के बाद से
होशंगाबाद जनपद ( म प्र ) और आसपास के अन्‍य जनपदों में एलर्ट घोषित कर व्‍यापक स्‍तर पर पुलिस ने तलाशी अभियान शुरू कर दी है।


सैयदअली अहमद 38 साल का है, उसे तमिलनाडू में पुलिस ने उस समय गिरु्तार कियाथा जबकि उसने बेलूर में क्रिश्‍चियन मैडीकल कालेज को उडाये जाने की धमकी  दी थी। अक्‍टूबर 2015में उसकी गिरफ्तारी हुई थी । उस समय उसके पास त्रिपुरा का डोमोसाइल सर्टिफिकेट पाया गया था ।पुलिस का मानना है कि त्रिपुरा में लिया गया यह प्रमाण पत्र फर्जी होना अनुमानित है और वह से भारत  में आ घुसा था तथा वही के किसी आतंकवादी गुट का सदस्‍य है।उससे हिरासत में की गयी पूछ ताछ के दौरान बताया था कि ताजमहल सहितआगर के एक अन्‍य इबादत गाह उसके निशाने पर थे।