नई दिल्ली - सानिया मिर्जा और सायना नेहवाल को पद्म भूषण और तीरंदाज दीपिका कुमारी को पद्मश्री पुरुस्कार मिलने से महिला खिलाड़ी छाई रहीं राष्ट्र की सबसे बड़े सम्मान में। सानिया जो इस समय मेलबर्न में हैं ने अपने विचार वयक्त करते हुए कहा कि पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाना वास्तव में मेरे लिए एक सुखद अनुभव है उधर सायना ने कहा कि यह बहुत बड़ा सम्मान है इसके लिए देश के लिए आभारी हूँ। सायना ने कहा इस पुरस्कार से मेरा मनोबल और बढ़ेगा।
