29 जनवरी 2016

साहित्य अकादमी का पूर्वोत्तार व उत्तरी लेखक सम्मेलन आगरा में

-- 2 व 3 फरवरी को होने वाले आयोजन के 32 साहित्‍यकार करेंगे शिरकत


आगरा: ताज सिटी के रूप मे विख्‍यात आगरा सूरदास,नजीर, बाबूगुलाब राय की नगरी के रूप  में भी एक खास पहचान रखता है, 2 व 3 फरवरी को साहित्‍य सृजकों की इस जमीं पर देश के पूर्वोत्‍तर और उत्‍तरी राज्‍यों के साहित्‍यकारों का सम्मेलन  आयोजित किया जा रहा है।
भारत के राष्‍ट्रीय साहि‍त्‍य संस्‍थान 'साहि‍त्‍य अकादेमी' द्वारा केंद्रीय हि‍दी संस्‍थान, आगरा के सहयोग से हिन्‍दी संस्‍थान, आगरा में यह आयोजन होगा। इस...
सम्‍मि‍लन में असमि‍या, अवधी, बोडो, भोजपुरी, ब्रजभाषा, हि‍दी, उर्दू, पंजाबी, नेपाली, संस्‍कृत, मैथि‍ली, मणि‍पुरी, कश्‍मीरी और राजस्‍थानी (कुल चौदह) भाषाओं के 32 लेखकों भागीदारी रहेगी। आगरा में अकादेमी का यह पहला आयोजन है, जि‍समें कवि‍ता एवं कहानी पाठ के अलावा समकालीन साहि‍त्‍य पर वि‍मर्श जैसे सत्र शामि‍ल कि‍ए गए हैं। इनमें प्रख्‍यात कवि सोम ठाकुर और शशि तिवारी आगराके हैं । पहले दिन के दूसरे सत्र के तहत आयोजित कवि सम्‍मिलन सत्र की जहां श्री ठाकुर को अध्‍यक्षताकरनी है वहीं सुश्री तिवारी हिन्‍दी कवियत्री के रूप में सहभागिता रहेगी।
केन्‍द्रीय हिन्‍दी संस्‍थान के हिन्‍दी संस्‍थान मार्ग स्‍थित परिसर के नजीर सभागार में होने वाले इस आयोजन के तहत पहले दिन 2 फरवरी को पूर्वाह्न उदघटन सत्र होगा एकेडैमी के हिन्‍दी परामर्ष मंडल के संयोजक  सूर्य प्रसाद दीक्षित आरंभिक वक्‍तव्‍य देंगे जबकि प्रख्‍यात संस्‍कृत विद्वान सत्‍यब्रत शास्‍त्री उद्घाटन सत्र व्‍याख्‍यान देंगे। सत्र के दौरान सौरभ सइकिया(असमिया) ,राघुवेन्‍द पाठक (बृजभाषा) मलखान सिह (हिन्‍दी), आर के हेमवती देवी(मणिपुरी),इकबाल खलिश (उर्दू)
 कविता पाठ करेंगे। अकादमी के विषेश कार्याधिकारी देवेन्‍द्र कुमार देवेश धन्‍यवाद ज्ञापित करेंगे।
पहले दिन का पहला सत्र कवि सम्‍मिलन का होगा जिसकी अयक्षता प्रख्‍यात कवि श्री सोम ठाकुर करेंगे,जबकि जगदीश पीयूष (अवधी) सुनील वर्मा(डोगरी), शशि तिवारी(हिन्‍दी),स्‍वर्णजित सवि(पंजाबी) एवं बलराम शुक्‍ल (संस्‍कृत) कविताओं के पाठ करेंगे।
सम्‍मिलन के दूसरे दिन 3 फरवरी को पूर्वाह्न 10 बजे से तृतीय  सत्र होगा ।समकालीन साहित्‍यक प्रवृत्‍तियां विषयक सत्र होगा जिसमें नीरेन ठकुरिया,(असमिया), देवेन्‍द्र चौबे (हिन्‍दी) शाफे किदबई (उर्दू) प्रतिभागी होंगे जबकि अध्‍यक्षता शाफे किदबई के द्वारा की जायेगी।
चतुर्थ सत्र मध्‍याह्न 12 बजे से होगा।इसके तहत होने वाले कवि सम्‍मिलन में अनुभव तुलसी (असमिया), अशोक द्विवेदी, अरुण देव (हिन्‍दी),नजीर अहमद नजीर(कश्‍मीर), नोड मैथम किरण कुमार (मणिपुरी) गुंजन श्री(मैथली), कमल रंगा (राजस्‍थानी) आदि ख्‍यातिप्राप्‍त कवियों के द्वारा कविता पाठ किया जायेगा।