29 जनवरी 2016

केंद्रीय मंत्री नकवी को आईएस ने भेजा धमकी भरा खत

इस्लामिक स्टेट की ओर से धमकी भरे पत्रों का सिलसिला जारी है। भाजपा के नेता शाहनवाज हुसैन के बाद अब भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी को भी कथित तौर पर  एक धमकी भरा पत्र उनके पंडारा पार्क स्थित निवास पर डाक द्वारा प्राप्त हुआ है। अभद्र शब्दों से भरे  उर्दू एवं अंग्रेजी में टाइप
किये इस पत्र के सम्बन्ध में दिल्ली पुलिस छानबीन कर रही है।