22 जनवरी 2016

विज़िटर्स नहीं घुस सकेंगे दिल्ली एयर पोर्ट के भीतर

( दिल्ली एयर पोर्ट )
विज़िटर्स  के लिए  दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर  प्रवेश टिकट की बिक्री स्थगित रहेगी । वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो ने विज़िटर्स प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के लिए देश के सभी हवाई अड्डों के लिए एक सलाह जारी की  है। एक विज्ञप्ति में दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड घरेलू यात्रियों को कम से कम  दो घंटे प्रस्थान से  पहले और अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए  कम से कम तीन घंटे पहले  आने की सलाह दी गई है।