 |
| गन्दी दीवारों से लगता आगरा गन्दा |
एक तरफ तो देश में प्रधानमंत्री का भारत साफ करने का अभियान जारी है और दूसरी तरफ विश्व प्रसिद्ध टूरिस्ट नगरी में डॉक्टर राज, डॉक्टर ताज, डा. शेख और हकीम उसमानी आगरा की कोई दीवार अपने प्रचार से वंचित नहीं रखना चाहते हैं। बताया जाता है ये डॉक्टर अपना प्रचार करने के लिये आगरा नगर निगम को भी कोई टैक्स नही देते हैं। फेसबुक एक्टिविस्ट विशाल रायजादा गगन का कहना है जिन डाक्टरो को अपने मरीज़ पकड़ने के लिए प्रचार के लिये शहर की दीवारो को काला पीला करना पडता है आखिर वो डाक्टर किस तरह का इलाज करते होगे, इसकी
 |
| विशाल रायजादा सफाई धुन में |
कल्पना आप स्वयं कर सकते हैं। इंडिया राइजिंग आगरा के युवा जो ताज नगरी को साफ़ करने में भारी जोश से लगे हैं ने कहा कि स्थानीय प्रसाशन और नगर निगम इस पर आँख बंद करके क्यों बैठा है।