21 जनवरी 2016

स्वैेच्छिक संगठनों को अपनी बैठकें करने में नहीं होगी मुश्किल

--जल अधिकार संगठन अपना मीटिंग कक्ष आगरा के हित विमर्ष को करवायेगा उपलब्‍ध

आगरा, महानगर के सामाजिक एवं स्‍वैच्‍छिक संगठनों को अपनी कार्यकारिणी या सीमित संख्‍या मे
(जलअधिकार के मुख्‍य नेतृत्‍वकर्त्‍ता अवधेश
कुमार उपाध्‍याय और श्री चिम्‍मन लाल जैन) 
सदस्‍यों की भागीदारी वाली मीटिंगों के लिये अब स्‍थान की कमी नहीं अखरेगी और नहीं धन की सीमित्ता इस प्रकार की मीटिगों के लिये अखरेगी।इस प्रकार के आयोजनों के लिये जल अधिकार स्‍वैच्‍छिक संगठन के शीघ्र गांधी नगर (आगरा) में प्रारंभ हुए कार्यालय में मीटिंग कक्ष की व्‍यवस्‍था की गयी है।जल अधिकार के वरिष्‍ठ पदाधिकारी श्री अवधेश कुमार उपाध्‍याय के अनुसार आगरा के सुधार और व्‍यवस्‍थाओं के उच्‍चीकरण के लिये सक्रिय संगठनों की मीटिंगों के लिये उनके
संगठन के गांधी नगर मार्किट स्‍थित कार्यालय का उपयोग उनकी सहमति से संभव हो सकेगा। हाल में ही उन्‍हों ने आगरा में अपना कार्यालय शुरूकिया है, जबकि अब तक जल अधिकार की ज्‍यादातर गतविधियां दिल्‍ली तक ही सीमित रही थीं।

श्री चिम्‍मन लाल जैन के द्वारा चलाये जा रहे मूवमेंट अगेंस्‍ट एडिक्‍शन के कॉर्डीनेटर श्री अनिल शर्मा ने श्री उपाध्‍याय के कदम को आगरा के लिये अतिमहत्‍वपूर्ण और स्‍वैच्‍छिक संगठनों की गतिशीलता और बढाने वाला बताया है।उन्‍हों ने कहा है कि मौजूदा दौर में आगरा में एक ऐसा माहौल बन चुका है जिसमें स्‍वैच्‍छिक वर सेवाभावी संगठनों और व्‍यवसायिक आयोजनों में फर्क किया जाना लगभग समाप्‍त सा हो गया है।जला अधिकार संगठन के कदम से भले ही सभी संगठनों की समस्‍या दूर नहीं हो सकें किन्‍तु इससे उन लोगों को दिशा जरूर मिलेगी जो कि आगरा में संगठनात्‍मक व्‍यवस्‍था के माध्‍यम से सामाजिक और सांस्‍कृतिक गतविधियों की निरंतरता बनाये रखने के पद्वाधर हैं।एक अन्‍य जानकारी में बताया कि जल अधिकार के श्री उपाध्‍याय से उनके मो:8449695722 और ई-मेल:-- avdhesh309@hotmail.com के माध्‍यम से संपर्क किया जा सकताहै।