20 जनवरी 2016

सी बी एस ई कोर्स में संवैधानिक कर्त्‍तव्‍य शामिल किये जायें

-- ह्यूमन ड्यूटी फाउंडेशन ने केन्‍द्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी के समक्ष उठाया मसला
मानव संसाधन मंत्री स्‍मृति ईरानी
आगरा:संविधानिक कर्त्‍तव्‍य भले ही संवैधानिक अधिकारों के सामान विधिक बाध्‍यता की स्‍थिति वाले बनपाये या नहीं किन्‍तु उनके बारे में नागरिको को जागरूक करने के अपने अभियान को 'ह्यूमन ड्यूटीज फाऊंडेशन' अनवरत जारी रखेगा। संगठन की ओर से शीघ्र ही  एक सैमीनार भी आयोजित की जायेगी जिसमें माध्‍यमिक शिक्षा के कोर्स में संवैधानिक कर्त्‍तव्‍यों को शामिल करवाने की मांग भी पुरजोर तरीके से उठायी जायेगी।
हृयूमन ड्यूटीज फाऊंडेशन चेयरमैन श्री आर के सचदेवा ने फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के सांसद चौ बाबू लाल के साथ केन्‍द्रीय मानव  संसाधन मंत्री श्रीमती स्‍मृति ईरानी से मुलाकात कर आग्रह किया कि नागरिकों के 'संवैधानिक कर्त्‍तव्‍यों 'के बारे व्‍यापक प्रचार किया जाना आज की जरूरत है।इसके लिये इनको सी बी एस ई के कोर्सों में शामिल किया जाये।
श्री सचदेवा ने कहा कि भारत में छोटे से छोटा बदलाव हमेशा एक बडी बहस का कारण बनता रहा है। फिर अगर मामला संवैधानिक संशोधन से जुडा हो तो वह कभी भी आसान नहीं माना जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि एक जागरूक नागेरिक और ह्यूमन ड्यूटी फाऊंडेयान का चेयरमैन होने के नाते मैंने मानव संसाधन मंत्री को यह बताने का हर   संभव प्रयास किया कि देया की तरक्‍की और के लिये कर्त्‍तव्‍यशीलता की भावना  नागरिकों के चरित्र में शामिल होना जरूरी है।  'संवैधानिक कर्त्‍तव्‍यों' से शिक्षित करने की  शुरूआत अगर सी बी एस ई
सांसद चौ बाबू लाल एवं श्री आर के सचदेवा
के11वीं और 12 वीं के कोर्स मे को जोड  कर शुरू हो गयी तो वह दिन दूर नहीं जबकि देश के अन्‍य माध्‍यमिक शिक्षा संचालित करने वाले बोर्ड भी इनकी उपयोगिता स्‍वीकार कर अपने पाठ्यक्रमों में शामिल कर लेंगे।
श्री सचदेवा ने बताया कि मानव संसाधन मंत्री महोदया ने न केवल उनकी बातों को गंभीरता से सुना बल्‍कि उपयोगी माना । उन्‍होंने कहा कि सरकार तो जो कर सकेगी वह करेगगी ही किन्‍तु इसके लिये लागों को जागरूक करने का काम चलते रहना चाहिये। 
सांसद बाबू लाल  ने मंत्री को श्री सचदेवा द्वारा ह्यूमन ड्यूटी फाऊंडेशन के माध्‍यम से  शुरू किये हुए  अभियान की जानकारी दी तथा बताया कि आगरा के माध्‍यमिक ही नहीं डिग्री स्‍कूल कॉलेजों तक में 'संवैधानिक कर्त्‍तव्‍यों' के प्रति जागरूकता को सामायिक जरूरत माना जा रहा है।लगभग 45 मिनट की मुलाकात के दौरान श्रीमती ईरानी ने कहा कि उनके पास समय सीमित ही रहता है किन्‍तु व्‍यापक उद्धेश्‍यों के लिये ठोस प्रस्‍ताव लेकर जब बुद्धिजीवी आते हैं तो उनसे विस्‍तार से जरूर बात करती हैं। उन्‍होंने कहा कि अगर हू्यमन ड्यूटी फाऊंडेशन कोयी कार्यक्रम या सैमीनार करेगी तो और उन्‍हें बूलायेगी तो वह उसमे भाग लेने पहुंचने का जरूर प्रयास करेंगी।  प्रतिनिधि मंडल में सचदेवा मिलेनियम स्‍कूल के पी  वी सी श्री पुल्‍कित सचदेवा भी शामिल थे।