![]() |
| (सांसद शत्रुघ्न सिन्हा) |
भाजपा के ही वरिष्ठ सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अरुणाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाये जाने के विरोध अपनी ही सरकार की तीव्र आलोचना की। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि अरुणाचल प्रदेश का मामला सुप्रीम कोर्ट के पांच सदस्यीय संवैधानिक बेंच के पास पेंडिंग था तो वहां राष्ट्रपति शासन लगाने का निर्णय क्यों लिया गया। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा किस महान सलाहकार ने प्रधान मंत्री को राष्ट्रपति शासन लगाने की सलाह दी, में समझ नहीं पा रहा हूँ।
