27 जनवरी 2016

दरगाह मरकज साबरी पर भी हुआ झंडारोहण

--ताजमहल के साय में बसे कछपुरा प्राथमिक विधालय में मनाया गया गणतंत्र दिवस

आगरा, आगरा क्‍लब परिसर स्‍थित दरगाह मरकज साबरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर झंडारोहण
(दरगाह मरकज साबरी में गणतंत्र दिवस पर फैराया
गया तिरंगा--फोटो:असलम सलीमी)
किया गया। इस मौके पर मरकज साबरीके महा सचिव विजय कुमार जैन, अखिल भारतीय सर्वधर्म साबरी एकता संगठन के राष्‍ट्रीय उपाध्‍यक्ष रईसुद्दीन, प्रदेश अध्‍यक्ष एवं  उ प्र शासन के पूर्व मंत्री डा कृष्‍णवीर सिह कौशल आदि विशिष्‍ठ जन मौजूद थे।सज्‍्जादा नशीं आले पंजतानी पीर अलहाज रमजान अली शाह की बगदाद यात्रा से वापसी से एक दिन पूर्व गणतंत्र पर्व पडने से परंपरागत रूप से वह स्‍वयं इस खास मौके पर मौजूद नहीं थे।

इस अवसर पर देश की सीमाओं पर बनी चुनौतियों का सामना कर रहे जवानों की बहादुरी की
मुक्‍त कंठ प्रशंसा की गयी।

उपस्‍थितों में पीरजादा बुन्‍दू खां चिश्‍ती साबरी, विजय कुमार जैन, हाजी इमरान अली, पप्‍पू राधव, गौरव जैन, मौ असीम खान, खालिद कुरैशीगुरु प्‍यारी, कांता देवी, सितारा जहां, सुमन आदि भी उपस्‍थितों में शामिल थे।
उधर एत्माउद्दौला के  कछपुरा प्राथमिक विधालय में गणतंत्र दिवस  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्कूल के प्रधान अध्यापक  परवेज आलम द्वारा  ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान किया गया।इस दौरान छात्र छात्राओं द्वारा  रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी।  जिसमेँ स्वाती ने देश रंगीला रंगीला नृत्य पर प्रस्तुति दी वहीँ रोमिल ने आई लव माई इण्डिया और ख़ुशी ने  ब्लू है पानी पानी गाने पर  नृत्य कर लोगों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया।नृत्य प्रतियोगिता में जान्हवी ने प्रथमरोमिल ने द्वतीय और रानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान अशोक सागर,मास्टर निरंजन लाल, सूरजभान,लाखन सिंह ,ललितेश ,डॉ लाल सिंह,सतीश,जयप्रकाश,धर्मसिंह,दिनेश  द्वारा छात्र एवं छात्रओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया और गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में मार्गदर्शन किया।रंगारंग कार्यक्रम में निर्णय कार्यक्रम में दीपा,पारुल,राधामोहन,रवि भारती,और संदीप सागर का सहयोग रहा।(संदीपसागर रिपोर्ट )