2 जनवरी 2016

पठानकोट आतंकी हमले के सभी 5 आतंकवादी मारे गए

नई दिल्ली- गृह मंत्री  राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में कहा कि पठानकोट में एयर फोर्स बेस पर हमला करने वाले  सभी पांच आतंकवादी  ऑपरेशन में मारे गए। इस कठिन ऑपरेशन के दौरान  3 सुरक्षा कर्मियों को अपनी जान गवानी पड़ी। गृह मंत्री ने शहीद सुरक्षा कर्मियों के परिवारों के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और कहा कि राष्ट्र उनके बलिदान को कभी नहीं भूल सकता है।