27 जनवरी 2016

विमानों को उडाने की धमकीमिलने के बाद उडान से पूर्व ली गयी तलाशी

--जन जीवन में दहशत फैलाने की नापाक कोशिशें बदस्‍तूर जारी है

नई दिल्‍ली आतंकवाद से निपटने के तमामतरीके अपनाने के बावजूद देश के जनजीवन में दहशत का माहौल उत्‍पन्‍न
                                       -- फाइल फोटो
-------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------
करने की नापाककोशिशों का सिलसिला लगातार बनाये रखने का क्रम थम नहीं सका है। नवीनतम घटना काठमांडू जाने वाले एअर इंडिया और जेट एयरवेज के विमानों को बुधवार को दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। इन दोनों ही वायू यानों को  बम की धमकी की धमकी मिली थी। फोन के माध्‍यम से मिली इस धमकी के बाद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों को विमान से बाहर निकाल लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां ने दोनों विमानों की तलाशी ली। बाद में वे अपने
गंतव्‍यों को उडान भर गये।

प्राप्‍त आधिकरिक जानकारी अनुसार एअर इंडिया की उड़ान संख्या AI215 और जेट एयरवेज की उड़ान संख्या 9W 260 आईजीआई एयरपोर्ट से काठमांडू के लिए उड़ान भरने वाले थे। उसी समय एक अज्ञात शख्स ने फोन करके दोनों विमानों में बम रखने की धमकी दी। इसके तुरंत बाद दोनों विमानों को खाली करा दिया गया. जेट एयरवेज में 122 यात्री सवार थे। सुरक्षा एजेंसियां विमान की तलाशी ले रही हैं.
गत सोमवार को भी काठमांडू जाने वाली स्‍पाइस जेट विमान में बम रखने की धमकी मिली थी. इस विमान में 104 यात्री सवार थे. एक अज्ञात शख्स ने पुलिस को फोन करके बताया था कि विमान में सीट संख्या 18 के नीचे एक गिफ्ट बॉक्स रखा हुआ है. यह कॉल करीब 12.55 बजे आई थी. इसके तुरंत बाद सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया था. हालांकि, ये अफवाह था.