दिल्ली में प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक नया कदम उठाया है. सांसदों के लिए बैट्री वाली दो बसों की सेवा शुरू की जा रही है। प्रदूषण को कम करने की जिम्मेदारी में सांसद भी भाग लेंगे। इन बसों की बैट्री की कीमत पांच लाख रुपए बताई गई है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सांसद इन्हीं बसों से संसद तक आया-जाया करेंगे. इन बसों में लीथियम आयन बैट्री लगी हैं, जो इसरो सैटेलाइट प्रपल्शन में इस्तेमाल करता है. इसरो ने मंत्रालय के साथ मिलकर ऐसी पांच बैट्री का निर्माण किया है।
