नयी दिल्ली: केंद्रीय सडक परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को विश्वास है कि भारत व थाइलैंड को 4000 किलोमीटर सडक मार्ग के जरिए भी जोडा जा सकता है. उन्होंने कहा कि 2016 में इस प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा जा सकता है.गडकरी ने कहा कि वर्तमान बी जे पी सरकार 18 किलोमीटर प्रतिदिन की गति से सडक बना रही है। पूर्व सरकार की गति केवल दो किलोमीटर प्रतिदिन थी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का लक्ष्य 100 किलोमीटर प्रतिदिन निर्माण तक पहुँचाना है।
