शरणार्थी संकट से जूझ रहे यूरोप को अहसास है. अब संयुक्त राष्ट्र ने भी कहा है कि इस साल युद्ध, हिंसा और दमन से भाग रहे लोगों की संख्या पिछले साल के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी. पिछले साल 6 करोड़ से ज्यादा लोग विस्थापित थे.
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी संस्था की नई रिपोर्ट के अनुसार इस साल की पहली छमाही में शरणार्थी, शरण के आवेदकों या अपने ही देश में विस्थापित हुए लोगों की संख्या तेजी से बढ़ी है. रिपोर्ट के अनुसार साल का आंकड़ा चौंकाने वाला होगा. संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायोग ने कहा, "इस साल अब तक 10 लाख से ज्यादा लोगों ने शरणार्थियों और आप्रवासियों के रूप में भूमध्यसागर पार किया है, और सीरिया तथा दूसरे विवादों की वजह मानवीय तकलीफ जारी है, 2015 में वैश्विक विस्थापनों की संख्या के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ देने की संभावना है.".. dw.com/hi/a-18926269 © DW
