24 दिसंबर 2015

उल्लाोस और जोश के माहौल में मना जश्न -ए – ईद मिलादुन्नवी

--कडाके की ठंड के बावजूद जगह जगह निकाले गये जुलूस और हुए स्‍वागत

आगरा: आगरा: जश्‍न -ए – ईद मिलादुन्‍नवी का पर्व पूरे हर्षोल्‍लास के साथ ताज नगरी  में मनाया

(जश्‍न -ए – ईद मिलादुन्‍नवी में शरीक अबरारहुसैन,सैय्यदहारून अहमद,
बुन्‍दन मियांकांग्रेसी नेता रामटंडन आदि : फोटो- असलम सलीमी)


गया। शहर भर में  जगह जगह जुलूस निकाले  गये, जगह जगह स्‍वागत हुए। कडाके की सर्दी होने के बावजूद आयोजनों में बडी संख्‍या में लोगों की भागीदारी रही।
 परंपरागत  जुलूसों  में एक बडा जुलूस गढढैया हकीमान हॉस्‍पिटल रोड से सैय्यद इरुान अहमद और समी आगाई के नेतृत्‍व में निकाला गया । बेगम ड्येढी से बुन्‍दन मियां के नेतृत्‍व में पाय चौकी, तिलक बाजार,
नई बस्‍ती , फुलट्टी बाजार, गुण की मंडी, होकर बडी संख्‍या में भागीदारी वाला यह जुलूस गढैय्या पहुंच कर श्री हारून और समी आगाई के नेतत्‍व वाले जुलूस में शरीक हो गया।
वहां से एक बडे जुलूस के रूप में जोशीला जनसमूह इस्‍लाम के प्रतीकचिन्‍हों की सजवट से युक्‍त ऊंट, घोडे, बग्‍घी और मैटाडोरों  के साथ फब्‍बारा चौराह, किनारी बाजार, सुभाष बाजार, कसेरठ बाजार, होकर शाही जामा मस्‍जिद पहुंचा ।
शाहीजामा स्‍जिद पहुंचे इस जुलूस में हाजी सरुराज, हाजी शब्‍बीर, हाजी मजीद मियां, हाजी रियाल भाई ,मो गुलजार, दानिश खान, मुवीन नियाजी, शाहिद बुन्‍दन, जाबेद बुन्‍दन, जाहिद, मोहिसिन,राजा, आदि मुख्‍य शिरत कर्त्‍ताओं में शामिल थे।

एक अन्‍य जुलूस जिसे कि पुरानी परंपराओं का मुख्‍य जुलूस माना जाता है हाजी अबरार के नेतृत्‍व में निकाला गया जिसका तिलक बाजार तिराहे पर कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता राम टंडन, इस्‍माइल सनी ,अरशद अली वारसी, साहेब अपूर्व पंडित, नवीन चन्‍द्र शर्मा आदि प्रमुख जनो ने स्‍वागत किया।