![]() |
| मंगल सूचक शिवलिंग की स्थापना के बाद प्रो.नरेन्द्र मल्होत्रा 'आईकोग' के बारे में जानकारी दी |
--13 से 17 जनवरी ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजी का आयोजन
आगरा: 14
जनवरी यानि मकर संक्रांति के दिन कलाकृति ग्राउंड में देश विदेश के हजारों डॉक्टर
पतंग उड़ाएंगे। इस कामना के साथ पूरी दुनियां को संदेश देते हुए कि जिस तरह खुले
आकाश में निश्छल भाव से पतंग उड़ती है उसी तरह बेटियां भी अपने जीवन के आकाश में
ऊंची उड़ान भरकर अपने सपनों को साकार कर सकें। जिसके
लोगों के मन में वही उमंग और खुशी पैदा हो सके जो बेटे के पैदा होने पर होती है। आकाश में उड़ती पतंग पर लिखे बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ से सम्बंधित स्लोगन पूरी दुनियां को कन्या भ्रूण हत्या की खिलाफत करते हुए बेटियों को बचाने का संदेश देंगे।
लोगों के मन में वही उमंग और खुशी पैदा हो सके जो बेटे के पैदा होने पर होती है। आकाश में उड़ती पतंग पर लिखे बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओ से सम्बंधित स्लोगन पूरी दुनियां को कन्या भ्रूण हत्या की खिलाफत करते हुए बेटियों को बचाने का संदेश देंगे।
यह
कार्यक्रम फैडरेशन ऑफ ओब्स्टेट्रिक एंड गायनेकोलॉजिकल सोसायटी ऑफ इंडिया की पांच
दिवसीय 59वीं कार्यशाला (आईकोग) ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्स्टेट्रिक एंड
गायनेकोलॉजी के तहत किया जाएगा। आर्गनाइजिंग कमेटी के चेयरमैन प्रो. नरेन्द्र
मल्होत्रा ने रेनबो हॉस्पीटल में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि 13-17 जनवरी तक
आयोजित होने वाली कार्यशाला में 7 हजार से अधिक देश विदेश के डॉक्टर भाग लेंगे। एक
ओर जहां महिलाओं के स्वास्थ्य से सम्बंधिक समस्याओं और उनके निवारण पर साइंटिफिक सेशन
चलेंगे वहीं महिलाओं और बेटियों से जुड़े सामाजिक पहलुओं पर चर्चा होगी और
समस्याओं के निवारण के लिए
प्रयास किए जाएंगे।
आर्गनाइजिंग
कमेटी की सचिव प्रो. जयदीप मल्होत्रा में बताया कि मकर संक्रांति पर आयोजित
पतंगोत्सव की थीम सेव गर्ल चाइल्ड होगी, जो कि इस वक्त हमारे देश की सबसे गम्भीर
समस्या है। इसके लिए हम भारत के विभन्न प्रांतों के उत्सव मकर संक्रांति, लोहड़ी,
पोंगल आदि को सेलिब्रेट कर पूरे देश में बेटी बचाओं का संदेश देंगे। इस तरह 14
जनवरी को कलाकृति ग्राउंड सात हजार डॉक्टरों की उपस्थित में मिनी भारत के रूप में
नजर आएगा। 13 जनवरी को वर्कशॉप का होगी जिसमें तीन तीन हॉस्पीटल में होने वाली
सर्जनी को लाइव दिखाया जाएगा। 14 जनवरी को पतंगोत्सव के अलावा सीएमई भी होगी। प्रेस
वार्ता में आर्गनाइजिंग कमेटी की साइंटिफिक चेयरपर्सन प्रो. सरोज सिंह, कोषाध्यक्ष
डॉ. आरएन गोयल व चेयर रिसेप्शन कमेटी डॉ. अनुपम गुप्ता भी मौजूद थे।
कलाकृति में शिवलिंग की स्थापना के साथ
हुआ भूमि पूजन
आगरा। 13
से 17 जनवरी 2016 को आयोजित होने जा रही कार्यशाला के लिए आज प्रातकाल कलाकृति
ग्राउंड में शिवलिंग की स्थापना के साथ भूमि पूजन किया गया। मंत्रोच्चारण के साथ
हुए भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान प्रो. नरेन्द्र मल्होत्रा, प्रो. जयदीप
मल्होत्रा, प्रो. सरोज सिंह, डॉ. अनुपम गुप्ता, डॉ. आरएन गोयल व ईवेन्ट
को-ऑर्डिनेटर राजेश सुराना आदि मौजूद थे। डॉ. जयदीप मल्होत्रा ने बताया कि मंदिर
में आने वाले चढ़ावे को किसी नेक काम पर खर्च किया जाएगा।
कार्शाला
में इन टॉपिक पर रहेगा जोर
आगरा।
कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रसव के दौरान होने वाली महिलाओं की मृत्यु, कैंसर
फैमिली प्लानिंग विषय पर चर्चा होगी। कार्यशाला का उद्घाटन केन्द्रीय स्वास्थ्य
मंत्री जेपी नड्डा 14 जनवरी को झंडारोहण के साथ करेंगे। त्रचि से आने वाली 40
छात्राएं सेव गर्ल चाइल्ट का मैसेज देते हुए कार्यशाला में भाग लेंगी।
(फोटो एवं रिपोर्ट सुश्री अंशु पारीक)
(फोटो एवं रिपोर्ट सुश्री अंशु पारीक)
![]() |
| मंगल सूचक शिवलिंग की स्थापना के बाद प्रो.नरेन्द्र मल्होत्रा 'आईकोग' के बारे में जानकारी दी।--फोटो:अंशु पारीक |
