कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर, फिजी एवं मिडिलईस्ट से आ रहे हैं प्रवासी भारतीय
आगरा।4 से 6 जनवरी, 2016 तक ऐतिहासिक ताजनगरी आगरा में प्रथम बार एन0आर0आई0 दिवस का आयोजन किया जा रहा है। ऐतिहासिक एनआरआई दिवस में कनाडा, अमेरिका, जर्मनी, सिंगापुर, फिजी एवं मिडिलईस्ट देशों के लगभग 150 अप्रवासी भारतीयों की सहभागिता की सम्भावना है तथा प्रदेश के मुख्य मंत्री अखिलेश यादव इस प्रथम त्रिदिवसीय एन0आर0आई0 दिवस का उद्घाटन करेंगे। प्रदेश सरकार तथा अप्रवासी भारतीयों के मध्य 8 मेमोरम आफ अन्डरस्टेन्डिंग भी हस्ताक्षरित होंगे।
सूचना निदेशक आशुतोष निरंजन ने बताया कि प्रथम ’’उ प्र0एनआरआई दिवस’’ का आयोजन होटल मुगल शेरेटन में होगा। आगरा में सूचना विभाग द्वारा एक फोटो प्रदर्शनी लगाई जा रही है जिसमें आजादी के पूर्व तक के महानुभावों से संबंधित चित्र, प्रमुख विदेशी राजनयकों एवं उद्यमियों की मा0 मुख्यमंत्री जी से भेंट एवं विकास कार्यक्रमों के चित्रों का संकलन प्रदर्शित किया जायेगा। इसी प्रकार के प्रदर्शनी स्टाल्स विभिन्न विभागों द्वारा लगाये जायेंगे तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी कियाा जायेगा।
