21 दिसंबर 2015

मोदी की तरह खादी जैकेट और कुर्ते पहनना पसंद करने लगे लोग

नई दिल्ली। जवाहर जैकेट के बाद अब  मोदी जैकेट और मोदी कुर्ते की भी देश विदेश में लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। केंद्रीय मंत्री  कलराज मिश्र ने  लोकसभा में बताया कि जैसे  जवाहर लाल नेहरू के नाम पर जवाहर जैकेट प्रसिद्ध हुई थी, उसी तरह नरेंद्र मोदी के नाम पर मोदी जैकेट और मोदी कुर्ता भी लोकप्रिय होता जा रहा  है। सरकार देश की जनता को  खादी की तरफ आकर्षित करने के लिए काफी  प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि खादी की बिक्री में तिगुनी तक बढ़ोतरी हुई है।