नई दिल्ली।कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि भारत में बढ़ती सांप्रदायिकता के कारण एकता के लिए खतरा पैदा हो गया है।सोनिया ने कहा, देश में सुनियोजित साजिश के तहत घृणा, हिंसा और तुच्छ मानसिकता फैलाई जा रही है। कांग्रेस इस तरह की साजिश को कभी सफल नहीं होने देगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने गांधीवादी सामाजिक कार्यकर्ता राजगोपाल पीवी को राष्ट्रीय एकता के लिए 29वां इंदिरा गांधी पुरस्कार समारोह के अवसर पर बोल रही थीं।सोनिया ने कहा, हमारा देश विविधता में एकता के कारण दुनियाभर में पहचाना जाता है।