12 अक्टूबर 2015

आगरा में साढे तीन हजार ने ली बौद्ध धर्म की दीक्षा

-- एम्बस, प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन का यू पी में पहला था प्रभावी आयोजन

आगरा: बौद्ध धर्म को वैज्ञानि‍क और तार्कि‍क  आधार पर व्‍यापक बनाने को प्रति‍बद्ध संगठन एम्बसप्रबुद्ध भारत फाउंडेशन द्वारा आगरा में साढे तीन हजार लोगों को धम्‍म दीक्षा दि‍लवायी गयी।ऐम्‍बस के द्वारा उत्‍तर प्रदेश में आयोजि‍त श्‍ह पहला धम्‍म दक्षि‍क्षा आयोजन था।
आयोजकों का
द्वारा  इस दौरान बौद्ध धर्म को बढ़ाने पर जोर दिया गया। कोठी मीना बाजार मैदान में समारोह की शुरूआत धर्म गुरुओं के व्‍याख्‍यानों के साथ हुई।  अलग-अलग क्षेत्रों से आए धर्म गुरुओं ने बौद्ध धर्म पर प्रकाश डाला। कुशीनगर से आए भदंत अग्ग ज्ञानेश्वर ने उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल, राजस्थान, उत्तराखंड, बिहार से आए लोगों को धम्म दीक्षा दिलाई। एम्बस के पदाधिकारियों का दावा है कि इन प्रदेशों के 3509 लोगों ने दीक्षा ली। इसमें विभिन्न धर्म और समुदाय के लोग शामिल हैं। अखिल भारतीय भिक्षु महासंघ के अध्यक्ष भदंत आनंद महाथेरो, भदंत ज्ञानरत्न महाथेरो, अखिल भारतीय बौद्धगया के महासचिव सत्यानंद महाथेरो, नागपुर से आए धम्मसारथी, धम्मबोधि, त्रिरत्न बौद्ध महासंघ सहायक गण के धम्मचारी आकाशभद्र, फीरोजाबाद से आए बुद्ध शरण महास्थविर, विमलसागर, जयपुर से काश्यप आनंद, रत्नबोधि आदि धर्म गुरुओं ने लोगों को संबोधित किया। दोपहर लगभग 12 बजे शुरू हुआ यह कार्यक्रम देर रात तक चला। अध्यक्षता करते हुए एम्बस के नेशनल आर्गनाइजर विजय मानकर ने कहा कि देश को बौद्धमय करने के लिए डा. भीमराव अंबेडकर के प्लान को प्रबुद्ध भारत फाउंडेशन पूरा करने के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए कई निर्देश भी दिए। पूर्व न्यायाधीश करुणकरन बौद्ध, पूर्व मंत्री बाबूलाल कुशवाह, केपी चौधरी, रघुनाथ सिंह यादव,

सके पंजन, प्रीता हरित, फूल सिंह मौर्या आदि मौजूद रहे।