दलाल प्रत्यशिओं से जो धन राशि हड़पते हैं उससे छुटकारा मिल सकता है
नई दिल्ली। 1 जनवरी 2016 से देश में छोटी नौकरियों के लिए इंटरव्यू खत्म किया जा रहा है । यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में की। केंद्र सरकार के ग्रुप बी, सी और डी की नौकरियों में इंटरव्यू समाप्त हो जाएगा । इससे छोटी नौकरियों के लिए इंटरव्यू के बहाने दलाल प्रत्यशिओं से जो धन राशि हड़पते हैं उससे छुटकारा मिल सकता है। मोदी ने कहा कि मैंने तो कभी सुना नहीं है कि दुनिया में कोई ऐसा मनोवैज्ञानिक है जो एक मिनट, दो मिनट के साक्षात्कार में किसी व्यक्ति को पूरी तरह जांच लेता है। उन्होंने कहा कि मौजूदा भर्ती प्रक्रियाओं में छोटी छोटी नौकरी के लिए क्या क्या कष्ट झेलने पड़ते हैं। नौकरी मिलने और न मिलने पर रुपये जाने को कोई नहीं रोक सकता है ।
