28 अक्टूबर 2015

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस केंद्र पर मतदान किया उसपर बंदर ने 4 वोटरों को काटा

पटना :बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जिस मतदान केंद्र बख्तियारपुर पर मतदान  किया उसपर लाइन  में लगे चार मतदाता बंदरों के हमले में घायल हो गये । जिलों में दो मतदाता महिलएं थीं। यहाँ के  थाना अध्यक्ष विनय कृष्ण ने बताया कि बंदर को पकडने के लिए प्रदेश  वन विभाग के दल को पटना से बुलाया गया है। बंदरों ने सबसे पहले एक बुजुर्ग पर हमला कर उसे  घायल कर दिया था।  लोगों का कहना है  कि बंदर लगभग सारे दिन क्षेत्र में घूमते रहे। सूचना देने के बावजूद  कोई कार्रवाई नहीं की गई ।