26 अक्टूबर 2015

भूकम्प ने ली 200 लोगों की जानें,अफगानिस्तान में 12 बच्चियों की मौत

नई दिल्ली :  भारत के 11 राज्यों में लोगों ने  भूकंप के तेज  झटके महसूस किए। भूकंप के झटके  दोपहर के  2.47 बजे आये।भूकंप का मुख्य   केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश इलाके में था। इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.7 थी। भूकम्प  अफगानिस्तान के अलावा पाकिस्तान, भारत, कजाखस्तान, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान और दक्षिण एशिया के कई देशों में आया ।  पाकिस्तान में भूकम्प से  सबसे ज्यादा नुकसान हुआ  है। पाकिस्तान में   130 से ज्यादा लोग मारे जाने का समाचार है । इस बीच, हुंजा रीजन में लैंडस्लाइड की खबर है। भूकम्प से  अफगानिस्तान में 12 बच्चियों की मौत हो गई।