24 अक्टूबर 2015

भारत की पहली डबल डेकर शताब्दी ट्रेन मुंबई और गोवा के बीच दौड़ेगी

पंजी: रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने शीघ्र ही मुंबई और गोवा के बीच डबल डेकर ट्रेन शताब्दी चलाए जाने की घोषणा की है। यह  देश की पहली डबल डेकर शताब्दी एक्सप्रेस ट्रैन होगी ।यह घोषणा रेल मंत्री ने  गोवा विश्वविद्यालय में  एक समारोह के मौके पर की। डबल डेकर ट्रेन में सारी आधुनिक सुविधाओं के साथ १५०० यात्री सफर कर सकेंगे।