24 अक्टूबर 2015

मालदीव के राष्ट्रपति की हत्या की साजिश के आरोप में उपराष्ट्रपति गिरफ्तार

माले-मालदीव राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन अब्दुल गयूम की हत्या की साजिश करने  के मामले में  उपराष्ट्रपति अहमद अदीब अब्दुल गफूर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी गिरफ़्तारी  इब्राहिम नासिर इटंरनेशनल एयरपोर्ट (आईएनआईए) पर उतरते ही की गई ।उपराष्ट्रपति अदीब  पर देशद्रोह का आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बात की सूचना मालदीव के गृह मंत्री उमर नसीर ने ट्विटर पर दी। वह सिंगापुर से बापिस  आ रहे थे। गृह मंत्री अनुसार  उन्हें धूनीधू में पुलिस हिरासत में रखा गया है।..
माले में सुरक्षा के प्रबंध कर  दिए गए हैं।