लखनऊ : उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में व्यापक फेरबदल की गई है। 20 मंत्रियों तथा राज्यमंत्रियों को पद की शपथ दिलायी गयी।अखिलेश यादव बड़ा फैसला लेते हुए सरकार पर बोझ बनते जा रहे आठ मंत्रियों को बर्खास्त करने को निर्णय लिया। नवनियुक्त मंत्री रामूवालिया को मंत्रिमंडल में शामिल करना चौंकाने वाला रहा क्योंकि वह राज्य विधानमण्डल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। इस मंत्रिमण्डल फेरबदल में नौ मंत्रियों को प्रोन्नति दी गयी है। जबकि दो कैबिनेट तथा 10 राज्यमंत्रियों समेत कुल 12 नये मंत्रियों को मंत्रिमंडल में प्रवेश मिला। शपथग्रहण समारोह में स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्रियों अरविंद सिंह गोप, कमाल अख्तर तथा विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह को काबीना मंत्री के तौर पर राज्यपाल राम नाईक ने शपथ दिलायी। बलवंत सिंह रामूवालिया तथा साहब सिंह सैनी ने नये मंत्रियों शपथ ली।
