31 अक्टूबर 2015

आज की दुनिया में सोशल मीडिया का स्थान काफी महत्‍वपूर्ण - फेसबुक संस्थापक जकरबर्ग

 फेसबुक के संस्थापक  मार्क जकरबर्ग दिल्ली में
नई दिल्ली।  फेसबुक के संस्थापक  मार्क जकरबर्ग ने कहा कि  भारत के  लोगों को आपस में एक दूसरे से जोड़ने में सोशल मीडिया का स्थान काफी  महत्‍वपूर्ण  है।नई दिल्‍ली में  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्‍थान के विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जकरबर्ग ने कहा कि भारत में हर व्‍यक्ति को इंटरनेट से जोड़े बिना, विश्‍व में लोगों को एक दूसरे से जोड़ा नहीं जा सकता। भारत को फेसबुक के लिए सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण स्थान  बताते हुए उन्‍होंने कहा कि इंटरनेट शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य जानकारी और रोजगार तक पहुंचने में काफी  सहायक है।