मॉन्ट्रियल में भारतीय कनाडा संघ की ओर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कनाडा हाल ही में चुने गए प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को देखकर उस समय सब लोग चोंक गए जब वे भारतीय पॉप संगीत पर डांस फ्लोर पर भांगड़ा करने उत्तर पड़े .जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी बहुमत के साथ नौ साल के बाद सत्ता में लौटी है . डांस फ्लोर पर वह कुर्ता-पायजामा पहने हुए थे। ट्रूडो अपने मिलनसार स्वाभाव के लिए जाने जाते हैं. उनकी उम्र सिर्फ 43 साल है और वह दुनिया के दूसरे सबसे युवा प्रधानमंत्री हैं. इस युवा नेता की खूबसूरती प्रसिद्ध है, लेकिन इस बार डांस फ्लोर पर उनका जोश आपको हैरान कर देगा. यहां कुर्ता-पायजामा पहने ट्रूडो एक पंजाबी गाने पर झूमते नजर आए. ई कनाडाई नर्तकी द्वारा प्रधानमंत्री को डांस फ्लोर खींचने पर वह मस्त होकर नाचने लगे।
