22 अक्टूबर 2015

लंदन में सिखों ने भारतीय उच्चायोग के बाहर किया प्रदर्शन 20 गिरफ्तार

लंदन : पंजाब में पुलिस की कथित बर्बरता के विरोध में सिखों ने  भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया। इस  प्रदर्शन के हिंसक हो जाने से एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।  ब्रिटेन की पुलिस ने 20 लोगों  को गिरफ्तार किया। आयोजन करता  ‘सिख लाइव्ज मैटर' समूह के सैकडों प्रदर्शनकारी  धरना देने के लिए भारतीय उच्चायोग के समक्ष  एकत्र हुए। शुरुआत  शांतिपूर्वक हुई लेकिन  बाद में प्रदर्शन  हिंसक हो गया जिसके कारण पुलिस को मध्य लंदन में भारतीय मिशन के आस पास के इलाके की घेरेबंदी करनी पडी। ब्रिटिश  पुलिस अधिकारी  ने बताया कि उन्हें भारतीय उच्चायोग के बाहर ‘‘नियोजित प्रदर्शन'' की जानकारी दी गई  थी लेकिन प्रदर्शनकारियों ने सडक बंद करके यातायात रोकने के कारण  उन्हें गिरफ़्तारी करना पड़ी।