28 अक्टूबर 2015

गीता मेरी बेटी है, बहुल सिंह का दावा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले  के गांव के एक परिवार ने  पाकिस्तान से लौटी गीता को अपनी बेटी बताया है।  उतरा गांव के रहने वाले  बहुल सिंह ने दावा किया कि मूक बधिर गीता उनकी बेटी डॉली है इसके लिए वह  डीएनए टेस्ट के लिए  तैयार हैं। उनका कहना है  कि डॉली 11 नवंबर, 2000 को लापता हो गई थी। थाने में इसकी रिपोर्ट भी कराइ थी। उनके बेटे नरिन्दर सिंह  ने बताया  कि 11 नवंबर, 2000 को  पूरा परिवार डॉली को छोड़कर तीर्थयात्रा पर गया था और वह गुस्से में घर छोड़कर  चली गई, फिर कभी नहीं बापिस  लौटी।