19 अक्टूबर 2015

पाकि‍स्तान के झंडे के साथ नि‍काला गया खलासी का जनाजा

--हि‍सा और तनाव के बाद आठ थाना क्षेत्रों मे कर्फ्यू 

दि‍ल्‍ली:जम्‍मू काश्‍मीर के राज्‍य के उधमपुर नगर में बीफ प्रति‍बंधों के कारा हुई हि‍ंसा में  पेट्रोल बम हमले में गंभीर रुप से घायल जाने वालेखलासी को  सोमवार को  कश्मीर घाटी की कडी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुपुर्द
हि‍सा की चपेट में  ऊधमपुर      (फायल फोटो
-ए-खाक कर दिया गया वहीं कई स्थानों पर सुरक्षाकर्मियों तथा प्रदर्शनकारियों के बीच झडप जारी रहने का सि‍लसि‍ला भी बना हुआ है। श्री नगर से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार कश्मी अन्य समूहों ने बंद का आह्वान किया है।
उल्‍लेखनीय है कि‍  जाहिद अहमद के दिल्ली के एक अस्पताल में..
दम तोडने के बाद घाटी में प्रदर्शन हुए जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गयी. आठ थानों में कर्फ्यू लगाया जा चुका है।जबकि‍ एति‍हातन कुछ और अलगाववादी नेताओं को नजरबंद कर दिया गया। 
बनिहाल क्षेत्र से कश्मीर में रेल सेवाएं रोक दी गयीं वहीं प्रदर्शन के कारण जम्मू कश्मीर राजमार्ग पर भी यातायात बाधित हुआ।

स्थिति के तनावपूर्ण रहने के बीच कैबिनेट ने एक प्रस्ताव पारित किया जिसमें नौ अक्तूबर को उधमपुर के पेट्रोल बम हमले की निंदा की गयी। इसके अलावा राज्य में शांति बनाए रखने के लिए लोगों की सराहना की सरहाना करने के साथ ही इसे बनाये रखने की अपील की गयी। एक आधि‍कारि‍क जानकारी के अनुसार जाहिद का शव सरकारी विमान से दिल्ली से यहां लाया गया. दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में उसके गांव बातेनगू में काफी लोग उसके जनाजे में शामिल हुए। बाद में गांव के प्राचीन कब्रिस्तान में उसे सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया, इस दौरान लोगों ने जमकर नारे बाजी की।
अन्‍य सूत्रों से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार एक युवक ने अंतिम संस्कार से पहले निकाली गई शव यात्रा के दौरान पाकिस्तान का झंडा पकडा हुआ था।जो कहने पर भी हटाने को तैयार नहीं था। सुरक्षा के कडे इंतजामों के कारण शव यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से गुजर गयी कि‍न्‍तु तनाव के हालात जरूर बने छोड गयी है। जि‍स समय जनाजा नि‍कल रहा था  अनंतनाग पुलिस चौकी क्षेत्र में लगाए गए प्रतिबंधों में जरूर ढील दे दी गई ताकि लोग जनाजे की नमाज में शामिल हो सकें। कि‍न्‍तु उसके बाद से लगातार कडाई जारी है।