--प्रिट मीडिया में खास पहचान रखने वाले अनिरुद्ध चौहान होंगे ब्यूरो चीफि
![]() |
| (श्री अनिरुद्ध चौहान और 'के-न्यूज' का लोगो।) |
आगरा: चैनलों की भीड के हब बने हुए ताज सिटी में
के न्यूज चैनल के ब्यूरों की भी धमाकेदार शुरूआत हुई है।फतेहपुर सीकरी के सांसद
श्री बाबू लाल ने आगरा के कमला नगर स्थित कार्यालय का उद्घाटन करते हुए उम्मीद जतायी कि
‘के- न्यूज- आने वाले समय में अन्य स्थानों के समान ही आगरा में भी अपनी विश्वसनीयता
के लिये
खास पहचान बनायेगा।उनहोने उम्मीद जतायी कि इस चैनल से ब्राडकास्ट होने वाली ब्रेकिग न्यूजें हमेशा अपने आप में ऐसी सटीक और महत्वपूर्ण होंगी जिन्हें समझाने के लिये न्यूज रीडरों को चीखना नहीं होगा आम दर्शकखुद ही इसकी महत्ता को समझ जायेगा।

वरिष्ठ पत्रकार श्री विनोद भारद्वाज ने नये
चैनल की शुरूआत करने के लिये व्यूरो चीफ अनिरुद्ध सिह चौहान को बधायी देकर उम्मीद
जतायी कि अनिरुद्ध जी निष्ठा से दायित्व निर्वाह करते हुए अवश्य कामयाबी
प्राप्त करेंगे।
श्री अनिरुद्ध चौहान ने इस अवसर पर मौजूद लोगों
का हृदय से आभार जताते हुए कहा कि बस फिलहाल
तो केवल इतना ही कह सकते हैं पूरी निष्ठा से काम करेंगे।प्रिट मीडिया के समय
का अनुभव उनके काम आयेगा।
एक जानकारी में श्री अनिरुद्ध ने बातया कि ‘के
न्यूज’ से उनके मोबाइल नं. 9927945481र सपर्क किया जा सकता है।