केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने विश्व बैंक में पूंजी बढ़ाने और सुधारों की आवश्यकता पर बल दिया है जिससे बैंक के प्रशासन में उभरते विश्व की झलक मिल सके। जेटली ने विश्व बैंक समूह की प्रबंध निदेशक मुलयानी इंद्रावती के साथ बैठक के दौरान कही। वित्त मंत्री ने वैश्विक गरीबी हटाने और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप साझा समृद्धि बढ़ाने के दो लक्ष्य तय करने पर विश्व बैंक की प्रबंध निदेशक की सराहना की। इस अवसर पर इंद्रावती ने वित्त मंत्री को विश्व बैंक समूह के एजेंडे की जानकारी दी। उन्होंने वैश्विक गरीबी हटाने और सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप साझा समृद्धि बढ़ाने के दो लक्ष्य तय हासिल करने के लिए बैंक की रणनीति की भी जानकारी दी जो मोटेतौर से सतत विकास लक्ष्य 2015 के अनुकूल हैं। उन्होंने विश्व बैंक समूह की तरफ से फाइनांसिंग के विविधीकृत कार्यक्रमों, ज्ञान के आदान प्रदान और क्षमता निर्माण के जरिए भारत की विकास रणनीतियों में भागीदारी का आश्वासन दिया।
