26 सितंबर 2015

भाजपा विधायक उषा ठाकुर के विवादित बयान से देश की राजनीति में हलचल

नयी दिल्‍ली :  भाजपा नेता उषा ठाकुर ने मुसलमानों के पर्व बकरीद पर दिए गए विवादित बयान पर कांग्रेस और दूसरे विरोधी पार्टियों ने  इसकी  निंदा की है. उन्‍होंने मुसलमानों के पर्व बकरीद को लेकर विवादित बयान में भाजपा नेता उषा ठाकुर ने कहा था  अब मुसलमानों को बकरीद पर सांकेतिक कुबार्नी देनी चाहिए. ठाकुर के इस बयान पर देश की  राजनीति  में  बयानों की बौछार हो रही  है.उषा ठाकुर का कहना है कि मुसलमान धर्म में जैसी  किवदन्‍ती प्रचलित है उसी के अनुसार कुर्बानी देना चाहिए, ऐसा करने से एक निरीह जीव की हत्‍या नहीं होगी. उन्‍होंने कहा, मैं हमेशा से जीव हत्‍या के विरोधी रही हूं.