26 सितंबर 2015

ब्रिटिश काल की ऐतिहासिक आगरा सिटी स्टेशन ट्रेन सुरंग खतरे में

रिचर्ड स्ट्रेची
1903 में निर्मित, 323m लंबी  राजा की मंडी से  आगरा सिटी स्टेशन जोड़ने वाली सुरंग करीब  100 अनधिकृत संरचनाओं का वजन पड़ने के कारण खतरे में है।  ब्रिटिश काल की यह  ट्रेन सुरंग पूर्व भारतीय रेलवे कंपनी के जनरल सर रिचर्ड स्ट्रेची की अध्यक्षता में बनाई गई थी। रिचर्ड का परिवार काफी बड़ा था। सर रिचर्ड और लेडी स्ट्रेची  तेरह बच्चों के माता पिता थे। इस सुरंग में होकर अब भी हज़ारों रेलें प्रति माह निकलती हैं। बहुत से लोग इसे अँधेरी सुरंग भी कहते है। क्योंकि  जब इसमें से ट्रैन निकलती है तो अँधेरा ही अँधेरा नज़र आता है। सुरंग के बनाने का उदेश्य परेशानी मुक्त ब्रॉड गेज लाइन  प्रदान करना था।