26 सितंबर 2015

नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में सुधार पर जोर दिया

(जी-4 देशों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मोदी) 
भारतीय  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने न्यूयॉर्क में जी-4 देशों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए अपने भाषण में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में समयसीमा के भीतर सुधार पर बल  दिया। उन्होंने जी-4 के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के शीघ्र और अर्थपूर्ण सुधारों के लिए मिलकर काम करने पर  सहमति जताई।
 भारत को स्थायी सदस्य बनाये जाने की संयुक्त राष्ट सुरक्षा परिषद में मजबूत पैरवी को आगे बढ़ाते हुए  मोदी ने  कहा कि संयुक्त राष्ट्र में नियत समयसीमा के भीतर सुधार करके सुरक्षा परिषद में विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्रों, वैश्विक अर्थव्यवस्था के बड़े इंजनों और सभी बड़े महाद्वीपों की आवाजों को शामिल किया जाना चाहिए।