![]() |
| मोदी संयुक्त अरब अमीरात में |
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में एक ट्रिलियन डॉलर के निवेश के लिए तत्काल क्षमता है। संयुक्त अरब अमीरात के मसदर शहर में एक इन्वेस्टर्स समिट को संबोधित करते हुए नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत आर्थिक विकास के लिए और बुनियादी ढांचे का निर्माण करने के लिए निवेश चाहता है। मोदी ने कहा कि भारत के विकास की संभावनाएं और संयुक्त अरब अमीरात एक साथ मिलकर एशिया की मजबूत भागीदारी बना सकते हैं।
