21 अगस्त 2015

जुकरबर्ग विश्व के सबसे धनी युवा , व्यक्तिगत संपत्ति 41.6 अरब डॉलर

फेसबुक के सह-संस्थापक  35 साल से कम आयु वाले विश्व के  सबसे धनी युवा 

- चीन की  हुइयान यांग   सबसे धनि युवा  महिला

जुकरबर्ग
विश्व के 35 साल से कम उम्र  के  युवाओं में फेसबुक के सह-संस्थापक व मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग का नाम  सबसे ऊपर है। मार्क जुकरबर्ग की  व्यक्तिगत संपत्ति को 41.6 अरब डॉलर बताया गया है। फेसबुक के ही सह-संस्थापक डस्टिन मोस्कोवित्ज का नाम दूसरे स्थान पर है। उनकी निवल संपत्ति 9.3 अरब डॉलर है। एड्यूआरोडो सेवरिन 5.3 अरब डॉलर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इस सूची में शीर्ष 20 हस्तियों में केवल छह महिलाएं हैं। चीन की रियल इस्टेट डिवेलपर कंटरी गार्डन होल्डिंग्स की हुइयान यांग को 5.9 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर है।  वह 35 साल से कम आयु की सबसे धनि महिला हैं।