21 अगस्त 2015

उच्चतम न्यायालय ने अंसल बंधुओं पर 60 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया

उपहार सिनेमा 
दिल्ली के 17 साल पुराने दिल्ली के उपहार सिनेमा अग्निकांड में दोषी करार दिए गए अंसल बंधुओं को बड़ी राहत देते हुए उनकी जेल में काटी गई 6 महीने की सजा को काफी मानते हुए उच्चतम न्यायालय   ने दोनों पर 60 करोड़ रूपए का जुर्माना लगाया है।
यह जुर्माना   तीन महीने के अंदर  भरना होगा। इस भीषण  अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग झुलस गए थे।न्यायालय ने संबंधित फायर ऑफिसर पर भी दस लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।न्यायालय के आदेश में  कहा गया है  कि जुर्माने का भुगतान दिल्ली सरकार को किया जाएगा और वही यह फैसला करेगी कि इस राशि का इस्तेमाल किस तरह किया जाए।