--सभी बने सदस्यों से सीधा संपर्क करने पर दिया गया बल,समझाये गये मुलाकात के तरीके
( ‘महासम्पर्क अभियान 2015’ कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी नेता) |
आगरा:भारतीय
जनता पार्टी की आगरा महानगर इकाई के द्वारा ‘महासम्पर्क अभियान 2015’ की तैयारी को पार्टीजनों की बृज प्रदेश कार्यालय
पर हुई कार्यशाला में भाजपा नेता अतुल अबस्थी,महानगर अध्यक्ष गामा दुबे बिचार व्यक्त कर अभियान के महत्व
पर प्रकाश डाल कर सदस्यों से इसके लिये सक्रिय हो जाने का आह्वान किया। महानगर
सह मीडिया प्रभारी बॉबी वर्मा के अनुसार इस
अवसर पर
अजय जैसवाल अवधेश रावत अनिल चोधरी मंजू गुप्ता ललित चतुर्बेदी राज कुमार गुप्ता आदि भी विचार व्यक्त करने वालों में शामिल थे।
अजय जैसवाल अवधेश रावत अनिल चोधरी मंजू गुप्ता ललित चतुर्बेदी राज कुमार गुप्ता आदि भी विचार व्यक्त करने वालों में शामिल थे।
पूर्व में भाजपा की आगरा जिला इकाई की भी ‘महासम्पर्क अभियान 2015’की कार्यशाला संपन्न हो चुकी है जिसे कि
मुख्य अतिथि के रूप में ए प्रदेश के
जनसम्पर्क प्रमुख प्रकाश शर्मा ने सम्बोधित कर कार्यकर्ताओं से सभी बने सदस्यो
से रू ब रू संपर्क करने का आह्वान किया था।
उल्लेखनीय है कि भाजपा के देश भर में दस
करोड सदस्य बने हें जिनमें से यू पी के 1करोड़ 44 लाख
सदस्य शामिल हैं।